अनिल कपूर ने फ्लॉन्ट किए अपने बाइशेप्स, श्रीलंका टूर से शेयर की तस्वीरें
अनिल कपूर 65 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी वर्कआउट सेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर श्रीलंका टूर की तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में अनिल कपूर समंदर किनारे टहलते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते हुए पोज देते हुए दिख रहे हैं।
Exploring Bentota #ADayInSriLanka pic.twitter.com/kmwpncDdVJ
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) February 9, 2022
अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म के 43 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह फिल्म के अपने को-स्टार के साथ शूट को फिल्माते दिख रहे हैं।
तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'कभी कभी खुद को याद दिलाना पडता है कि जर्नी कहां से शुरू हुई थी, ताकि पैर हमेशा जीमन पर रहे और हौसले आसमान को छूते रहे हैं। मेरी पहली फिल्म हमारे तुम्हारें को 43 साल हो गए। दर्शकों का भी धन्यवाद।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी हैं। उनके पास रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' भी है।

