1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar film prithviraj release on 10 june 2022

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट आई सामने | akshay kumar film prithviraj release on 10 june 2022

akshay kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

 
इस फिल्म की रिलीज काफी समय से टल रही थी। अब आखिरकार अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट सामने आ गई है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। इतना ही नहीं फिल्म से अक्षय, मानुषी, संजय दत्त और सोनू सूद का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
 
अक्षय कुमार ने फिल्म के पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'महान सम्राट की पुण्य स्मृति, रुपहले पर्दे पर 10 जून से।' 
 
फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज, संजय दत्त काका कन्हा, सोनू सूद चंद वरदाई और मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। 
 
यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने ‍किया है। यह फिल्म शक्तिशाली सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन तथा उनके साहस, पराक्रम और प्रताप पर आधारित है। 
 
अगला लेख
'लॉक अप' से कंगना रनौट का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा शो का टीजर