1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Ananya Panday became a bride photos goes viral

आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की खबरों के बीच दुल्हन बनीं अनन्या पांडे, शेयर की तस्वीरें | Ananya Panday became a bride photos goes viral

Ananya pandey bani dulhan
ananya panday bride look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते काफी समय से अनन्या का नाम आदित्य रॉय कपूर संग जोड़ा जा रहा है। आदित्य और अनन्या अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में दोनों वेकेशन मनाने गोवा भी गए थे। हालांकि अनन्या और अदित्य ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है।
 
वहीं अब आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की खबरों के बीच अनन्या पांडे ने दुल्हन के लिबास में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनन्या पांडे को दुल्हन के जोड़े में देखकर उनके फैंस हैरान हैं और इन तस्वीरों के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं।
 
तस्वीरों में अनन्या ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह रेड कलर लहंगा और ब्लाउज सेट पहने दिख रही हैं। अनन्या ने मांग टीका, नथनी, गले में हैवी हार और कानों में झुमके पहनकर अपने लुक को कम्प्लीट किया है। तस्वीरों में वह दुल्हन सी सजी नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीरों में अनन्या एक से बढ़कर एक पोज देती दिख रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'ड्रीम गर्ल 2 और परी को जो प्यार मिला है वह सातवें आसमान पर है। धन्यवाद, अभी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखें।'
 
अनन्या पांडे ने कैप्शन में साफ कर दिया है कि उन्होंने यह तस्वीरें अपनी फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए धन्यवाद करने के लिए शेयर की है। साथ ही उन्होंने फैंस से 'ड्रीम गर्ल 2' देखने की अपील भी की है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में लगा सितारों का मेला, सनी देओल से दुश्मनी भुलाकर शाहरुख-आमिर भी पहुंचे