1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Wedding Anniversary amitabh bachchan reveals why did he marry jaya

इस वजह से अमिताभ बच्चन ने रचाई थी जया संग शादी, एक्टर ने किया था खुलासा

Amitabh Bachchan Wedding Anniversary
amitabh-Jaya wedding anniversary: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 51 साल पूरे हो गए हैं। दोनों 3 जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे। अमिताभ और जया की दोस्ती 'गुड्डी' के सेट पर हुई थी। अमिताभ ने केबीसी के सेट पर अपनी शादी को लेकर एक राज खोला था।
 
अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उन्होंने जया भादुड़ी से क्यों शादी रचाई? इस शो का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अमिताभ अभिनेत्री जया भादुड़ी के साथ अपनी शादी के पीछे के प्यारे कारण का खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ पहले एक कंटेस्टेंट प्रियंका महर्षि के लंबे रेशमी बालों की तारीफ करते हैं। 
इसके बाद वह कहते हैं, देवीजी आपके बाल बहुत सुंदर हैं। अमिताभ कंटेस्टेंट से उनके लंबे और घने बाल दिखाने को कहते हैं। फिर वह कहते हैं, 'अपनी पत्नी से ब्याह हमने एक इस वजह से किया था क्योंकि उनके बाल बहुत लंबे थे।'
 
अमिताभ बच्चन और जया पहली बार 1971 में फिल्म 'गुड्डी' के सेट पर मिले थे। दोनों जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले और कभी खुशी कभी गम में साथ काम कर चुके हैं। अमिताभ और जया ने 1973 में शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टर बनने के लिए राजकुमार राव ने दिए थे 10 हजार रुपए, रातों-रात गायब हो गया ऑफिस