dharma sangrah
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Amitabh Bachchan, Pink, Big B, Katju

काटजू सही हैं, मेरा दिमाग खाली है : अमिताभ

अमिताभ बच्चन
फिल्मों में कुछ लाजवाब हास्य किरदार निभा चुके और हंसाने वाले संवाद अदा कर चुके महानायक अमिताभ बच्चन ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कण्डेय काटजू द्वारा उन्हें ''खाली दिमाग'' कहने का हल्के फुल्के अंदाज में जवाब दिया।
काटजू अकसर विवादित बयान देते रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ने गत 17 सितंबर को अपने एक सोशल मीडिया पेज पर अमिताभ को निशाने पर लेते हुए लिखा था, ''अमिताभ बच्चन का दिमाग खाली है और चूंकि अधिकतर मीडियाकर्मी उनकी तारीफ करते नहीं अघाते, मुझे लगता है कि उनका भी दिमाग खाली है।''
 
अभिनेता ने काटजू की टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर कहा, ''वह सही हैं, मेरा दिमाग खाली है। अमिताभ ने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''हम एक ही स्कूल में पढ़े हैं। वह मेरे सीनियर थे। हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है।(भाषा)