1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. amitabh bachchan expresses nervousness as he begins filming for mayday

'मेडे' की शूटिंग के पहले दिन नर्वस हुए अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत बोलीं- यह बात मुझे कहना चाहिए

Film Mayday
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। उनकर अपकमिंग फिल्मों में से एक 'मेडे' भी है। इस फिल्म में वह अजय देवगन संग नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

 
अजय देवगन इस फिल्म में अमिताभ के साथ स्क्रीन पर ना केवल नजर आएंगे बल्कि बिग बी को डायरेक्ट भी करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर से शुरू हुई है। अब अमिताभ बच्चन ने भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
 
 
अमिताभ ने इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से पहले दिन की तस्वीरें शेयर की जिसमें उनका दम देखते ही बन रहा है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऐसा कुछ लिखा जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए।
दरअसल, अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में काम करते हुए कई दशक बीत चुके हैं। लेकिन आज भी जब वो अपनी नई फिल्म के सेट पर जाते हैं तो बेहद नर्वस रहते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए किया। अमिताभ ने लिखा, 'हे भगवान नई फिल्म पहला दिन सचमुच एक डरावने सपने जैसा।'
 
बिग बी के इस ट्वीट पर फिल्म की एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी रिप्लाई करते हुए जवाब दिया। रकुल ने लिखा 'सर यह बात मुझे कहना चाहिए। आपके साथ काम करने को लेकर मैं बेहद ही नर्वस और उत्साहित हूं।'
 
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कर रहे हैं और इसके टाइटल के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी संदीप केवलानी और आमिल कीयान खान ने लिखी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत, अंगीरा धार, आकांक्षा सिंह और मनमीत सिंह अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
 
अगला लेख
रोहन श्रेष्ठा संग श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर पिता शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इससे कोई आपत्ति नहीं