1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ami trivedi may replace disha vakani in taarak mehta ka ooltah chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिशा वकानी की छुट्टी तय, अब यह एक्ट्रेस निभा सकती है दयाबेन का रोल

Taarak Mehta ka ooltah Chashmah
टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से दयाबेन को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी साल 2017 मां बनी है। मां बनने से कुछ दिन पहले ही दिशा मेटरनिटी लीव पर गई थी। जिसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की है।


कई बार कहा गया कि शो में नई दयाबेन एंट्री होने वाली है। हालांकि बाद में मेकर्स ने दयाबेन की जगह किसी और को नहीं दी। बीते दिनों ही खबर आई थी कि, दिशा वकानी को शो के मेकर्स ने 30 दिन का अल्टीमेटम दिया था। अब खबर आ रही है कि इस शो को नई दयाबेन मिल चुकी है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन के रोल के लिए एक्ट्रेस एमी त्रिवेदी को अप्रोच किया गया है। एमी ने सजन रे झूठ मत बोलो, अदालत और चिड़ियाघर जैसे शोज में काम किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेकर्स इन दिनों इसके लिए एमी से बात कर रहे हैं। हालांकि एमी ने इस खबर को गलत बताया है। 
 
खबरों की माने तो एमी ने इंटरव्यू में कहा ये बिलकुल गलत खबर है, मुझसे संपर्क नहीं किया गया है। लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा है कि मुझे यह रोल करना चाहिए और यह कैरक्टर मुझे सूट भी करेगा। हालांकि मुझे इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और न ही निर्माताओं ने मुझसे बात की है।
 
दयाबेन के रोल को निभाने के बारे में पूछे जाने पर एमी ने कहा, 'यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और किसी भी कलाकार के लिए दिशा वकानी की जगह को भरना मुश्किल होगा। मुझे यकीन है कि जो भी एक्टर उनकी जगह लेगा है, उसे शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि दिशा शो के साथ 10 साल से जुड़ी हुई थीं और दर्शक उससे प्यार करते हैं।
अगला लेख
एवेंजर्स एंड गेम का धमाका, पहले ही दिन चीन में 750 करोड़ रुपये का कलेक्शन