1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alice kaushik statement on karnveer mehra after eviction from bigg boss 18

Bigg Boss 18 से बाहर होने के बाद एलिस कौशिक का फूटा गुस्सा, इस कंटेस्टेंट पर साधा निशाना

Bigg Boss 18 Eviction
'बिग बॉस 18' के घर से बीते दिन एक हसीना का पत्ता कट गया। वीकेंड का वार में सलमान खान ने एलिस कौशिक को घर से बेघर कर दिया। इस हफ्ते वोटिंग ट्रेंड में सबसे नीचे एलिस कौशिक थी और उन्हें 'बिग बॉस 18' के घर से बाहर जाना पड़ा।
 
वहीं अब बिग बॉस के घर से बाहर जाते ही एलिस ने एक कंटेस्टेंट को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। एलिस ने करण वीर मेहरा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनका एविक्शन गलत हुआ है। उनकी जगह करण वीर को घर से बाहर जाना था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

एलिस कौशिक ने कहा, करण वीर मेहरा को मेरी जगह जाना चाहिए था। मुझे नहीं पता बाहर लोगों के पता चल रहा है या नहीं। लेकिन मैं अभी बता रही हूं कि मुझे करण बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। वो मुझे बहुत नकली लगते हैं। मुझे वो काफी फेक लगते हैं। 
 
उन्होंने कहा, करण लोंगों को जिस तरीके से यूज करते हैं वो मुझे बिलकुल नहीं पसंद है। मुझे उन लोगों के लिए बहुत सैड फील होता है। घर में लोग जब एक कदम पीछे हटकर देखेंगे तो उनको पता चलेगा कि करण इज नथिंग।
 
बता दें कि वोटिंग ट्रेंड में नीचे से चाहत पांडेल एलिस कौशिक और कशिश कपूर का नाम था। एपिसोड़ की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं कि आप सभी को पता होगा की एक सदस्य घर से बाहर जाने वाला है, जिस पर सभी हां कहते हैं। इसके बाद सलमान सवाल करते हैं, 'आप लोगों को क्या लगता है कौन इस बार घर से बाहर होने वाला है।' 
 
ये सुन सभी चुप हो जाते हैं, लेकिन एलिस कौशिक कहती है, 'मुझे अच्छे से पता है सर मैं इस बार घर से बाहर होने वाली हूं।' इस पर सलमान कहते हैं कि 'ये बोल कर खुद तुमने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली नहीं तो आज शायद तुम बच जाती है। एक और बात की जब तुम्हें खुद पर विश्वास नहीं है तो लोग कैसे कर सकते हैं जो कि इस हफ्ते दर्शकों को साफ समझ आ गया। अगर मेरे वोट आपको बचा सकता तो मैं कर देता।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Bigg Boss 18 : विवियन डीसेना से करण वीर तक, इन 7 कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज