1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor praises sanjay leela bhansali in iffi 2024 says he is my godfather

ranbir kapoor praises sanjay leela bhansali in iffi 2024 says he is my godfather

Film Love and War
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था। अब दोनों 17 साल बाद फिर से फिल्म 'लव एंड वॉर' में काम करने जा रहे हैं। फैंस को उनका यह नया सहयोग देखने का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।
 
हाल ही में रणबीर कपूर ने भी संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर अपनी राय जाहिर की है। 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में रणबीर कपूर ने कहा है, मैं बेहद उत्साहित हूं। वह मेरे गॉडफादर हैं। फिल्मों के बारे में मैं जो कुछ भी जानता हूं, अभिनय के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, वह सब मैंने उनसे सीखा है। 
 
रणबीर ने कहा, वह बिल्कुल नहीं बदले हैं। वह बेहद मेहनती हैं। वह सिर्फ अपनी फिल्मों के बारे में सोचते हैं। वह सिर्फ किरदार के बारे में बात करना चाहते हैं, वह चाहते हैं कि आप कुछ अलग बनाएं, कुछ अलग करें।
 
बता दें कि फिल्म 'सांवरिया' में रणबीर कपूर के साथ सोनम कपूर ने भी डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब रणबीर फिल्म 'लव एंड वॉर' में भंसाली के साथ दोबारा काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म 20 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कभी करना पड़ा था वेटर का काम, आज इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं राखी सावंत