1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. When Salman Khan burned his father Salim Khan salary

When Salman Khan burned his father Salim Khan salary

Salman Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बचपन में काफी शरारती थे। सलमान खुद भी ये बात स्वीकार चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने एक बार अपने पिता सलीम खान की पूरी सैलरी जला दी थी! इसके बाद सलीम ने उन्हें जो सबक सिखाया था, उसे सलमान आज तक नहीं भूले पाए हैं।

बचपन की इस घटना का जिक्र संजुक्ता नंदी की किताब ‘खानास्टिक’ में मिलता है। इस किताब में तीनों खानों के बारे में कई अनसुनी बातें बताई गई हैं।

Salman Khan किताब के मुताबिक, बचपन में एक बार दीवाली पर सलमान अपने भाइयों के साथ पेपर्स जलाकर एंजॉय कर रहे थे। जब पेपर्स खत्म हो गए तो वो अपने पिता के स्टडी टेबल पर रखा सफेद लिफाफा भी उठा लाए और उसे भी जला डाला। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उन लिफाफे में पिता सलीम खान की सैलरी यानि 750 रुपए रखे हुए थे।

सलीम खान को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने गुस्सा होने के बजाय बच्चों को अपनी सैलेरी के पैसे चले जाने के बाद होने वाली चुनौतियों को समझाया और जीवन में पैसों के महत्व के बारे में बताया। पिता की यह बात सुनकर सलमान के दिमाग पर बहुत असर पड़ा और उन्होंने पैसों की कीमत करना शुरू की।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनटाइटल्ड फिल्म के अगले शेड्यूल को शुरू करने से पहले आशीर्वाद लेने गोल्डन टेंपल पहुंचे रणवीर सिंह और आदित्य धर