शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. alia bhatt starrer gangubai kathiawadi release on 25 february 2022 on theatres
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (12:16 IST)

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की नई रिलीज डेट आई सामने, संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में करेगी धमाका

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की नई रिलीज डेट आई सामने, संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में करेगी धमाका - alia bhatt starrer gangubai kathiawadi release on 25 february 2022 on theatres
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अपनी घोषणा के वक्त से चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। 

 
इसके बाद 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 6 जनवरी 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद 18 फरवरी 2022 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। लेकिन फिल्म की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' संजय लीला भंसाली के जन्‍मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
 
मेकर्स की तरफ से जारी किए गए स्‍टेटमेंट के अनुसार, संजय लीला भंसाली की फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का जन्‍मदिन होता है। 
 
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई पर आधारित है, जो पहले एक सेक्स वर्कर थी और बाद में अंडरवर्ल्ड डॉन बन गईं। फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं।
 
फिल्म में विजय राज, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे वह गैंगस्टर करीम लाला का किरदार निभाएंगे। 

ये भी पढ़ें
उल्लू एप्प पर जघन्य उपाय Jaghanya UPAAY में पति की सेक्सी गर्लफ्रेंड की तरह बनने के चक्कर में पत्नी बनी हैवान और किया कांड