ramcharitmanas
Fri, 16 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Alia Bhatt, Gurmeet Ram Rahim Singh, Raazi

बाबा राम रहीम के कारण आलिया भट्ट फंसी!

आलिया भट्ट
बाबा राम रहीम के बारे में फैसला सुनाए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा के हालात कैसे हैं ये बात किसी से नहीं छिपे हैं। कई लोग वहां फंस गए हैं जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं। वे पटियाला के एक होटल में हैं और हालात खराब होने के कारण कहीं भी आ-जा नहीं सकती। 
 
मेघना गुलजार 'राज़ी' नामक फिल्म आलिया भट्ट को लेकर बना रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग पटियाला में दस सितम्बर तक चलनी थी। इसी बीच वहां पर बाबा राम रहीम सिंह पर फैसला आया और हिंसा भड़क गई। इस कारण आलिया की फिल्म की शूटिंग रद्द हो गई। 
 
इंटरनेट, मोबाइल जैसी व्यवस्था ठप्प होने के कारण परेशानियां और बढ़ गईं। आलिया अपनी यूनिट के साथ पटियाला के एक होटल में हैं। 
 
इस फिल्म का अगला शेड्यूल चंडीगढ़ में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग कैंसल कर दी गई है और संभवत: आलिया जल्दी ही मुंबई लौटने की कोशिश में हैं। 
ये भी पढ़ें
बाबा राम रहीम को सजा और बॉलीवुड को करोड़ों रुपये का नुकसान!