1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar tiger shroff film bade miyan chote miyan first schedule wrapped

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' का पहला शेड्यूल पूरा, अब स्कॉटलैंड में होगी शूटिंग

Akshay Kumar
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय से इंडिया में चल रही थी। लेकिन अब देश में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का अगला शेड्यूल स्कॉटलैंड में शूट किया जाएगा। 
 
 
इसके लिए अक्षय और टाइगर सहित पूरी टीम बड़े मियां छोटे मियां के अगले शेड्यूल के लिए तैयार है। ये फिल्म बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक साथ लाती है, जो अपने आप में एक कमाल का कॉम्बिनेशन है और जिन्हें एक साथ देखना दर्शकों की लिए भी एक अच्छा अनुभव होने वाला है। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन इस फिल्म में एक दमदार विलेन के रूप में नजर आएंगे।
 
हाल में अपने अपने सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ ने एक तस्वीर शेयर की और इस बात की जानकारी फैंस को दी। जैकी भगनानी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, हमने अभी #BMCM का पहला इंडिया शेड्यूल पूरा किया है। मेरे जीवन में एक बड़ा मील का पत्थर और यह इमोशन्ल रहा है। 
 
उन्होंने लिखा, यह मेरे पिता का ड्रीम आईपी था और अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। आप लोगों द्वारा इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार नहीं कर सकता। हमारे इस सपने को सच करने के लिए बड़े मियां अक्षय कुमार, छोटे मियां टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन को धन्यवाद।
 
वहीं टाइगर श्रॉफ ने बीटीएस पिक्चर्स शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिखा, आपके साथ इस राइड पर होना और बुरे लोगों को किक करना एक सम्मान की बात थी बड़े अक्षय कुमार। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में लाइट की स्पीड से आपके पास आ रहा हूं। 
 
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से 'बड़े मियां छोटे मियां', जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं। यह पूजा एंटरटेनमेंट एक्शन एंटरटेनर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अक्षय कुमार से मिलने के लिए फैन ने तोड़ी बैरिकेडिंग, बॉडीगार्ड ने मारा धक्का तो एक्टर ने किया यह काम