तुर्किए-सीरिया भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आईं सनी लियोनी, दान करेंगी कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा | turkey syria earthquake sunny leone daniel weber helping affected people
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कोरोनाकाल में लोगों की हरसंभव मदद की थी। अब तुर्किए-सीरिया में आए भूकंप की वजह से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए एक्ट्रेस ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर तुर्किए और सीरिया कें पीड़ितों के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कपल ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा भूकंप प्रभावित लोगों की राहत के लिए दान करने का फैसला किया है।
खबरों के अनुसार सनी लियोनी ने कहा कि यह जरूरी था कि हर किसी को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए और लोगों से जीवित बचे लोगों को अपने जीवन के पुनर्निर्माण में मदद करने का आग्रह किया।
सनी लियोनी से पहले प्रियंका चोपड़ा भी भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी मदद करने की गुहार लगाई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

