1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. junior ntr brother nandanuri taraka ratna passes away

जूनियर एनटीआर पर टूटा दुखों का पहाड, चचेरे भाई तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन | junior ntr brother nandanuri taraka ratna passes away

junior ntr
साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन हो गया है। तारक रत्न साउथ एक्टर और राजनेता थे। तारक रत्न को 27 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

 
तारक रत्न इलाज के दौरान कोमा में चले गए थे और 18 फरवरी को उनका निधन हो गया। वो महज 39 साल के थे। तारक रत्न के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की दुनिया में शोक की लहर है। 
 
तारक रत्न साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एनटी रामाराव के पोते थे। उनके पिता नंदमुरी मोहन कृष्ण थे। जूनियर एनटीआर उनके चचेरे भाई थे। तारक रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कई तेलुगु फिल्मों में काम किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे? प्रेग्नेंसी की खबरों पर एक्ट्रेस बोलीं- मैं वास्तव में खुश हूं...