1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tamil actor and comedian mayilsamy passed away

तारक रत्न के बाद साउथ इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, मशहूर तमिल कॉमेडियन मायिलसामी का निधन

Tarak Ratna passes away
साउथ इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है। जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई एक्टर और राजनेता तारक रत्न के बाद मशहूर तमिल कॉमेडियन मयिलसामी का भी निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से मयिलसामी का निधन हुआ। 

 
खबरों के अनुसार चेन्नई में एक्टर की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था, जहां हॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
 
मायिलसामी की उम्र 57 साल थी। मायिलसामी ने फिल्मों में कॉमेडी के जरिए अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी लोगों की सेवा के लिए आगे रहे। साल 1984 में फिल्म शॉन ड्रीम्स से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर शुरू किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जूनियर एनटीआर पर टूटा दुखों का पहाड, चचेरे भाई तारक रत्न का 39 साल की उम्र में निधन