1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan film shehzada box office collection day 1

कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का नहीं चला जादू, पहले‍ दिन किया इतना कलेक्शन

film shehzada
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और राजपाल यादव जैसे कलाकार है। मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी।

 
'शहजादा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद से कम कलेक्शन किया है। फिल्म को 'पठान' और हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन 3' से जबरदस्त टक्कर मिली है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन महज 2.92 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
 
फिल्म 'शहजादा' को देशभर में 3 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। शहजादा ने कार्तिक की पिछली सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' के पहले दिन के कलेक्शन से आधा भी कलेक्शन नहीं किया है। 
 
हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि महाशिवरात्रि और छुट्टी का फायदा 'शहजादा' को मिल सकता है। फिल्म शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
फिल्मसिटी में हादसा, अक्षय कुमार की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला