मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. akshay kumar kareena kapoor film good newwz release in hong kong
Written By
Last Modified: रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (18:30 IST)

हांग कांग में धमाल मचाएगी अक्षय-करीना की 'गुड न्यूज', इस दिन होगी रिलीज

Hong Kong
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब हांग कांग में रिलीज होने जा रही है। राज मेहता के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी फिल्म भारत में हिट हुई थी। वहीं विदेश में भी इसे लोगों को अच्छा रिस्पांस मिला था।


फिल्म गुड न्यूज को हांगकांग में 13 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल को भी हांग कांग भेजा गया था। ये फिल्म लोगों को पसंद आई थी।
 
अक्षय कुमार ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए हांग कांग में इसकी रिलीज की बात बताई है। अक्षय ने लिखा, 'सबसे बड़ी गड़बड़ी अब हांगकांग में रिलीज होने के लिए तैयार है। गुड न्यूज 13 फरवरी को रिलीज होगी।'
 
गुड न्यूज भारत में 27 दिसंबर, 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म कि कहानी आईवीएफ पर आधारित है।
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर कही यह बात