1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rishi kapoor reportedly admitted in hospital in delhi

ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट भी पहुंचीं दिल्ली!

Rishi Kapoor
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले साल ही कैंसर का इलाज कराकर न्यूयॉर्क से करीब 11 महीने बाद भारत लौटे थे और अब खबर आ रही है कि उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऋषि कपूर से मिलने गए है। खबरों के अनुसार अरमान जैन की हाल ही हुई मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड हस्तियों के अलावा तमाम कपूर खानदान मौजूद था। हालांकि ऋषि कपूर और नीतू सिंह इस समारोह में नजर नहीं आए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी गायब दिखीं। 
जिसके बाद खबरें आने लगी कि ऋषि कपूर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। नीतू कपूर भी दिल्ली आ गईं हैं। आलिया भी अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का शूट खत्म करके रणबीर के साथ दिल्ली आ गईं। 
 
हालांकि ऋषि को किस वजह से ऐडमिट कराया गया है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि कैंसर के इलाज के बाद मुंबई वापस लौटने के कुछ वक्त बाद ही ऋषि कपूर ने अपना काम शुरू कर दिया था। वह पिछले साल रिलीज हुई 'द बॉडी' में नजर आए थे।
अगला लेख
अस्पताल से घर लौटीं शबाना आजमी, तस्वीर शेयर कर फैंस को दी जानकारी