गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bigg boss 13 shehnaaz gill will be seen searching her groom in new reality show
Written By
Last Modified: रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (17:44 IST)

Bigg Boss 13 : असीम रियाज के बाद शहनाज गिल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, टीवी पर ढूढेंगी अपना दूल्हा!

Bigg Boss 13 : असीम रियाज के बाद शहनाज गिल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, टीवी पर ढूढेंगी अपना दूल्हा! - bigg boss 13 shehnaaz gill will be seen searching her groom in new reality show
पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहुर शहनाज गिल इन दिनों 'बिग बॉस 13' में सभी का दिल जीत रही हैं। उनकी क्यूटनेस और चुलबुले अंदाज पर सभी फिदा हैं। शहनाज की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में शुमार किया जा रहा है।

शहनाज बिग बॉस 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस ने शहनाज को ना सिर्फ एक नई पहचान दी बल्कि उनके करियर में पंख भी लगाए हैं। खबरें हैं कि शहनाज बिग बॉस के बाद जल्द ही एक नए रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 13 के बाद जल्द ही कलर्स चैनल पर एक नया शो लॉन्च किया जाएगा। इस नए रियलिटी शो में शहनाज अपना दूल्हा ढूंढती हुई नजर आएंगी। 'राखी के स्‍वयंवर' की तर्ज पर इस शो का नाम 'शहनाज गिल की शादी' बताया जा रहा है।
 
बिग बॉस में अभी तक शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला संग शहनाज की दोस्ती टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। शहनाज शो में कई बार सिद्धार्थ से प्यार का इजहार कर चुकी हैं। पिछले दिनों वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को चेताया था कि शहनाज उनसे प्यार करने लगी हैं। ऐसे में उन्हें चीजों को समझदारी के साथ हैंडल करना होगा।
ये भी पढ़ें
काजोल ने बेटी न्यासा संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सोशल मीडिया पर हुई वायरल