पॉपुलर रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के इंडियन वर्जन को होस्ट करेंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड के कई स्टार जैसे- अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और सलमान खान टीवी पर रियलिटी शोज को होस्ट कर चुके हैं। वहीं अब एक और एक्टर का नाम टीवी से जुड़ने वाले हैं। अक्षय कुमार भी अब एक रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।
दरअसल, दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' भारत में दस्तक देने वाला है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने ऑफिशल तौर पर इसका ऐलान भी किया है वे वे वर्ल्ड के सबसे बड़े गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का इंडियन वर्जन लेकर आ रहे हैं।
इस शो को अक्षय कुमार होस्ट करने वाले हैं। सोनी चैनल ने सोशल मीडिया पर इस शो का पहला पोस्टर और टीजर जारी किया है। पोस्टर पर इस शो की उपलब्धियां भी बताई गईं हैं। पोस्टर में लिखा है, 8 एमी अवॉर्ड्स का विजेता और दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में सफल टेलीकास्ट हो रहा है।
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' अमेरिका का पुराना गेम शो है। इस शो को 1975 से लगातार दिखाया जा रहा है। अक्सर लोग इसकी तुलना 'कौन बनेगा करोड़पति' से करते हैं, लेकिन यह उससे काफी अलग है। इस शो में एक बड़ा पहिया व्हील होता है, जिसे कंटेस्टेंट घुमाते हैं। यह जिस हिस्से पर रुकता है, वही उनकी विनिंग अमाउंट तय करता है।
इसके बाद कंटेस्टेंट को स्क्रीन पर दिख रहे शब्दों या मुहावरों के पहेलीनुमा पजल को हल करना होता है। शो में प्रेजेंस ऑफ माइंड का भी पूरा टेस्ट होता है।
बता दें कि अक्षय कुमार इससे पहले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के पहले, दूसरे और चौथे सीजन को होस्ट कर चुके हैं। वो एक कॉमेडी शो भी लेकर आए थे।