1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mallika Sherawat attends White House Christmas Dinner photos viral
Last Modified: शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (14:58 IST)

मल्लिका शेरावत ने व्हाइट हाउस में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, डोनाल्ड ट्रंप की दावत में हुईं शामिल

Mallika Sherawat visits the White House
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। मल्लिका शेरावत हाल ही में अमेरिका के व्हाइट हाउस पहुंचीं। यहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं। 
 
मल्लिका शेरावत ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन की तस्वीरें भी शेयर की है। एक्ट्रेस को ऑफिशियल इनविटेशन मिलने के बाद हाल ही में अमेरिका में व्हाइट हाउस के क्रिसमस डिनर में शिरकत करने का मौका मिला था। 
 
तस्वीरों में मल्लिका शेरावत चमचमाती ड्रेस पहनकर व्हाइट हाउस के अंदर पोज देती दिख रही हैं। एक््यरेस ने इनविटेशन लेटर की झलक भी दिखाई। साथ ही उन्होंने ट्रंप के भाषण का वीडियो भी शेयर किया है। 
 
इस पोस्ट के साथ मल्लिका ने कैप्शन में लिखा, व्हाइट हाउस के क्रिसमस डिनर में इनवाइट होना बिल्कुल अविश्वसनीय लग रहा है, मैं बहुत ग्रेटफुल हूं।
 
बता दें कि मल्लिका ने साल 2003 में फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह आखिरी बार राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आई थीं। 
 
ये भी पढ़ें
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आया 6 साल का लीप, एकता कपूर ने बताई वजह