1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. veteran malayalam actor sreenivasan passes away at 69

मशहूर मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

South Indian actor passes away
साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर श्रीनिवासन का निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। श्रीनिवासन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और केरल के एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरूर स्थित अपने घर पर इलाज करा रहे थे। 
 
तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें बीते दिनों त्रिप्पुनिथुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीनिवासन ने 20 दिसंबर को अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन की खबर से हर किसी को गहरा सदमा लगा है।
 
श्रीनिवासन का जन्म 6 अप्रैल 1956 को केरल के थालास्सेरी के पास पट्टयम में हुआ था। उन्होंने अपने 48 साल के लंबे करियर में 225 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। श्रीनिवासन की फिल्में आम आदमी की परेशानियों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती थीं। 
 
एक्टिंग के अलावा श्रीनिवासन ने कई फिल्मों की पटकथाएं भी लिखी। श्रीनिवासन द्वारा निर्देशित फिल्म चिंताविश्टयया श्मालका को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Elvish Yadav ने ‘Aukaat Ke Bahar’ में राजवीर की जर्नी से युवाओं को दिया संदेश