1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dhurandhar box office 455 crore shah rukh khan record danger

रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर टॉप 7 में पहुंची, शाहरुख खान की जवान खतरे में

dhurandhar box office 455 crore shah rukh khan record danger
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का भारत में दो सप्ताह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 479.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस कमाई के साथ ही ‘धुरंधर’ अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों की सूची में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। यह उपलब्धि फिल्म के लिए इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसका प्रदर्शन रिलीज के कई दिनों बाद भी स्थिर बना हुआ है।
 
टॉप-10 में एंट्री, कई दिग्गज फिल्मों को छोड़ा पीछे
479.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘धुरंधर’ ने आमिर खान की ‘दंगल’ और 'पीके', रणबीर कपूर की ‘संजू’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की टॉप-10 लिस्ट में फिलहाल पहले नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने 643 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद ‘स्त्री 2’, ‘छावा’, ‘एनिमल’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्में मौजूद हैं।
क्या नंबर वन बन पाएगी धुरंधर?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘धुरंधर’ आने वाले दिनों में नंबर वन फिल्म बनने की रेस में शामिल हो पाएगी। जिस तरह से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सिनेमाघरों में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है, उससे यह उम्मीद की जा रही है कि इसका कलेक्शन अभी और बढ़ सकता है। हालांकि, शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसे रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं है, लेकिन ‘धुरंधर’ की जो रफ्तार है उसने यह साफ कर दिया है कि वह लंबी रेस की घोड़ा है और पठान का रिकॉर्ड उसकी पहुंच में है। 

Jawan

 
बॉक्स ऑफिस के मौजूदा ट्रेंड्स को देखें तो ‘धुरंधर’ की रफ्तार ने किंग खान के फैंस और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों का ध्यान खींचा है। अगर फिल्म आने वाले हफ्तों में भी इसी तरह दर्शकों को आकर्षित करती रही, तो शाहरुख खान की फिल्मों के कुछ बड़े रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकते हैं। खास बात यह है कि ‘धुरंधर’ की चर्चा सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी कहानी, प्रस्तुति और स्टार पावर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है।
 
बॉक्स ऑफिस पर जारी है धुरंधर का दम
कुल मिलाकर, 479.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘धुरंधर’ ने खुद को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर लिया है। अब सभी की नजरें इसके अगले कलेक्शन आंकड़ों पर टिकी हैं। क्या यह फिल्म इतिहास रचेगी या टॉप-5 तक पहुंचकर रुक जाएगी, इसका फैसला आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस ही करेगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, नॉर्थ अमेरिका में यह रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले भारतीय अभिनेता