शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vir Das directorial debut film Happy Patel Khatarnak Jasoos trailer released
Last Modified: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (13:52 IST)

वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का ट्रेलर रिलीज

Aamir Khan Productions movie
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी नई जासूसी कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का ऐलान बड़े ही मज़ेदार और हटके अंदाज़ में किया था, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा तुरंत बढ़ा दी। वीर दास के निर्देशन में बनी और उन्हीं के साथ मोना सिंह की अहम भूमिका वाली इस फिल्म का अनाउंसमेंट खुद में एक फन पैकेज था, जिसने हर तरफ चर्चा पैदा कर दी। 
 
अब जब उत्साह अपने चरम पर है, तो फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो भरपूर हंसी, मस्ती और मनोरंजन का वादा करता है। हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस का ट्रेलर मज़े को एकदम नए लेवल पर ले जाता है। 
 
ट्रेलर में जबरदस्त ह्यूमर और कई मज़ेदार, हटके पल देखने को मिलते हैं, जो साफ संकेत देते हैं कि फिल्म पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरी होने वाली है। निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका में वीर दास अपनी अलग और फ्रेश कॉमेडी स्टाइल लेकर आए हैं, जो खूब हंसाने वाली है। एनर्जी, चार्म और यंग वाइब से भरा यह ट्रेलर फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा रहा है।
 
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के ट्रेलर में वीर दास एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आते हैं, जहां वह एक परफेक्ट लेकिन थोड़े इम्परफेक्ट जासूस बने हैं, जो एक मिशन पर निकले हैं। कहानी आगे बढ़ते ही वह मुसीबतों में फँस जाते हैं और फिर शुरू होता है पूरा हंगामा, जो देखने में बेहद मज़ेदार लगता है। 
 
मोना सिंह अपने रॉ और दमदार अवतार से चौंकाती हैं, जैसा उन्हें पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया, वहीं मिथिला पालकर अपनी अलग सी मासूमियत और चार्म जोड़ती हैं। आमिर खान का बिल्कुल अलग और अनोखा लुक कहानी में एक और ज़ोरदार तड़का लगा देता है। कुल मिलाकर, यह ट्रेलर मस्ती और पागलपन से भरी एक फुल ऑन रोलरकोस्टर राइड है।
 
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, GAONWALONNNNN… वो एक शेफ है, वो एक एजेंट है (थोड़ा-सा), वो एक हीरो है (शायद), और वो है HAPPY PATEL! मिलिए हमारे ख़तरनाक जासूस से, 16 जनवरी से सिनेमाघरों में।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से हटकर और अलग तरह की कहानियां पेश करता आया है। लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी शानदार फिल्मों के बाद यह एक बार फिर कुछ नया दिखाने की कोशिश है। खास बात यह है कि इस बार उनकी साझेदारी मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के साथ हुई है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
ये भी पढ़ें
वरुण धवन ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- उन्होंने भी बॉर्डर 2 के लिए खून-पसीना बहाया