केजीएफ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, 4 साल के बेटे की लिफ्ट में फंसकर मौत, पवन कल्याण ने जताया दुख
साउथ इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। 'केजीएफ' और 'सलार' के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। कीर्तन के 4 साल के बेटे सोनारश का लिफ्ट में फंसने के बाद निधन हो गया है। खबरों के अनुसार सोनारश के साथ यह घटना इतनी तेजी से घटी कि उनके परिवार को उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिला।
सोनारश के छोटी सी उम्र में निधन से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। सोनारथ लिफ्ट में फंस गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बताया नहीं जा सका। परिवार ने अभी बेटे की अचानक मौत पर कोई बयान नहीं दिया है।
इस दुखद खबर पर आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण ने भी दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के बेटे का दुखद निधन दिल कचोटने वाला है। तेलुगु और कन्नड़ में डायरेक्शन की शुरुआत कर रहे कीर्तन नादगौड़ा के परिवार पर आई इस मुसीबत से मैं बहुत दुखी हूं। कीर्तन और श्रीमती समृद्धि पटेल के बेटे सोनारश के नादगौड़ा का निधन हो गया है।'
पवन कल्याण ने लिखा, चार-साढ़े चाल साल का सोनारश की लिफ्ट में मौत होने की खबर जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं कीर्तन और उनकी पत्नी के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो इस कपल को बेटे के निधन के दुख से उबरने की शक्ति दें।
बता दें कि कीर्तन नादगौड़ा भारतीय फिल्ममेकर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इन्होंने प्रशांत नील के साथ काम किया है। कीर्तन ने 'केजीएफ' के दोनों पार्ट में प्रशांत नील के साथ बतौर सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्होंने प्रभास की 'सालार' में भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।