अनारकली सूट में पलक तिवारी का दिलकश अंदाज, ट्रेडिशनल लुक से जीता फैंस का दिल
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह बेहद ग्लैमरस हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइल के दम पर पलक ने इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई हैं।
अक्सर अपनी सिजलिंग और हॉट तस्वीरें शेयर करने वाली पलक ने इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक से इंटरनेट पर धमाका कर दिया है। उन्होंने अनारकली सूट में कुछ तस्वीरें शेयर की है।
पलक पिंक कलर का अनारकली सूट पहने दिख रही हैं, जिसपर बेहद बारीठ कढ़ाई का काम किया गया है। सूट का फ्लोई फैब्रिक पलक को एक रॉयल लुक दे रहा है।
पलक तिवारी ने मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई एसेसरीज भी कैरी की है।
पलक ने कानों में बढ़े से झूमके, हाथों में मोतियों की चुड़ियां और कई अंगूठी कैरी की है। माथे पर लगी छोटी सी बिंदी पलक के लुक में चार चांद लगा रही है।
तस्वीरों में पलक एक से बढ़कर एक दिलकश अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मुस्कान से फैंस का दिल जीत लिया है।