1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn talk about working with akshay kumar and ranveer singh in sooryvanshi

'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ काम करने पर अजय देवगन ने कही यह बात

Sooryavanshi
रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

 
बीते दिनों फिल्म का पहला वीडियो टीजर भी सामने आ चुका है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। क्योंकि फिल्म में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन हीरो एक साथ नजर आएंगे। इस बार दर्शकों को तीन गुना एक्शन देखने को मिलेगा।
'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ-साथ 'सिम्बा' रणवीर सिंह और 'सिंघम' अजय देवगन भी साथ नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह और अजय देवगन का फिल्म में स्पेशल अपियरेंस होगा।

हाल ही में सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर अजय देवगन ने बड़ी बात कही है। अजय ने कहा कि हम तीनों (अक्षय कुमार, रणवीर सिंह) को एक साथ लाना एक अच्छा विचार है। 
 
अजय ने बताया कि अक्षय कुमार और उन्होंने एक साथ उड़ान भरी थी। हम दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। हमारे बीच बहुत प्यार है। अब रणवीर ने भी क्‍लब को जॉइन किया है। हम तीनों सिक्योर एक्‍टर्स हैं जिन्‍हें साथ में काम करने में कोई दिक्‍कत नहीं होती है।
 
बता दें अजय देवगन और अक्षय कुमार ने 90 के दशक में एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। 'सूर्यवंशी' को रोहित शेट्टी निर्देशत कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार डीसीपी वीर सूर्यवंशी के रोल में होंगे।
अगला लेख
बिग बॉस 13 : क्या अरहान पर रश्मि को नहीं है विश्वास?