1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn starrer maidaan will release on 10 april 2024 in cinemas

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, सिनेमाघरों में इस दिन धमाका करेगी अजय देवगन की मैदान

Film Maidaan Release Date
Maidaan Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' हाल ही में सिनेमाघों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स ‍मिला है। इसके अलावा फैंस अजय देवगन की एक और फिर 'मैदान' का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। 'मैदान' की रिलीज डेट को मेकर्स कई बार पोस्टपोन कर चुके हैं। 
 
फिल्म 'मैदान' पहले 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट बदलकर जून 2022, इसके बाद 17 फरवरी 2023 कर दिया गया था। इसके बाद खबर आई की यह फिल्म 12 मई 12024 को रिलीज होगी। लेकिन बाद में इस डेट पर भी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अब एक बार फिर 'मैदान' की रिलीज डेट सामने आई है। इस बार फैंस को उम्मीद है कि अब फिल्म को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा। अजय देवगन ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें मैदान की रिलीज डेट 10 अप्रैल 2024 लिखी हुई है। यानी ईद के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाका करेगी। 
 
फिल्म मैदान फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहमान के जीवन पर आधारित है। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन ने 1952 से 1962 तक रहे भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार भी कहा जाता है। यह फिल्म सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करेगी, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया।
 
फिल्म मैदान में प्रियामणि, रुद्रनील घोष और गजराज राव भी हैं। बोनी कपूर, आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्‍म मैदान ईद के अवसर पर 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एसीपी अविनाश बनकर फिर लौटेंगे मनोज बाजपेयी, साइलेंस 2 का टीजर हुआ रिलीज