शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 1000 dancers to dazzle up Kartik Aaryans entry song in Bhool Bhulaiyaa 3
Last Modified: रविवार, 24 मार्च 2024 (11:01 IST)

Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन की एंट्री होगी ग्रैंड, 1000 डांसर्स संग मचाएंगे धमाल!

'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन का एंट्री गाना बहुत ही जबरदस्त होने वाला है

1000 dancers to dazzle up Kartik Aaryans entry song in Bhool Bhulaiyaa 3 - 1000 dancers to dazzle up Kartik Aaryans entry song in Bhool Bhulaiyaa 3
Film Bhool Bhulaiyaa 3 : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भुल भुलैया 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन की ग्रैंड एंट्री को लेकर एक अपडेट सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन का एंट्री गाना बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। बताया जा रहा है कि गाने में 1000 डांसर्स धमाल मचाएंगे। इस गाने को हिंदी सिनेमा में सबसे बड़े गानों में एक माना जा रहा है। जिसके लिए मुंबई कि फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है और उसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य करेंगे।
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े गाने की शूटिंग में से एक है। इसमें 1000 डांसर्स शामिल हुए हैं और यह फिल्म में रूह बाबा की एंट्री सीन के लिए है। कार्तिक पिछले दो हफ्तों से इस पर काम कर रहे हैं। वह तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
 
खबरों के अनुसार गाने को शानदार बनाने के लिए कार्तिक के साथ-साथ गणेश आचार्य भी खूब मेहनत कर रहे हैं। सेट का पैमाना और भव्यता दर्शकों का दिल जीत लेगी। 
 
बता दें कि भूल भुलैया 3 में विद्या बालन मंजुलिका बनकर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आ सकती हैं। गुलशन कुमार और टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत भूल भुलैया 3 के निर्माता की जिम्मेदारी अनीस बज्मी ने संभाली है। यह फिल्म दिवाली 2024 के दौरान रिलीज होगी। 
 
ये भी पढ़ें
जेल से घर पहुंचने के बाद एल्विश यादव ने शेयर की पहली सेल्फी, बोले- ठीक हूं स्वस्थ हूं