• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ajay devgn rejects sanjay leela bhansali baiju bawra
Written By
Last Updated : गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (14:50 IST)

अजय देवगन ने किया भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन बनने से इनकार!

अजय देवगन ने किया भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन बनने से इनकार! - ajay devgn rejects sanjay leela bhansali baiju bawra
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने बीते दिनों अपनी दो फिल्मों की घोषणा की है। आलिया भट्ट के साथ वह गंगूबाई काठियावाड़ी बनाने जा रहे हैं। वहीं भंसाली की दूसरा प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' है, जो दिवाली 2021 पर रिलीज होगी।


खबरों के अनुसार भंसाली ने अजय देवगन को 'बैजू बावरा' में तानसेन का रोल ऑफर किया था, लेकिन अजय ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि अजय ने इस रोल को करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि तानसेन के मुकाबले बैजू का किरदार ज्यादा दमदार है।
 
वैसे यह पहली बार नहीं है जब अजय देवगन ने भंसाली की फिल्म को मना किया हो। इससे पहले उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' से अपना नाम वापस ले लिया था।

बता दें कि बैजू बावरा की कहानी दो गायकों पर आधारित है। बैजू बावरा 15वीं सदी के मशहूर संगीतकार थे। वह ध्रुपद गायकी के लिए काफी मशहूर थें। उन्होंने अकबर के दरबार में शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता तानसेन को संगीत द्वन्द के लिए चुनौती दी थी।
 
वहीं यह भी खबरें है कि अजय देवगन भंसाली की एक अन्य फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में अजय का किरदार एक गैंगस्टर का होगा, जो दयालु और दिलदार होता है, जिसे बाद में गंगूबाई से प्यार हो जाता है।