1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn pens a special note for wife kajol on her birthday

काजोल के जन्मदिन पर अजय देवगन ने लिखा खास पोस्ट, बोले- जितनी स्पेशल आप हो...

kajol
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। काजोल के पति अजय देवगन ने भी उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
अजय देवगन ने काजोल संग खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है। इस तस्वीर में काजोल अजय के कंधे पर सिर रखकर हंसती नजर आ रही हैं। वहीं, अजय भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
 
तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, आप सबसे लंबे समय से मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं। जन्मदिन मुबारक हो प्रिय काजोल। जितनी स्पेशल आप हो, हम आपके जन्मदिन को उतना स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे।
 
बता दें कि काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी। अपने फिल्मी करियर में काजोल ने बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 
 
अगला लेख
Winters हो या Monsoon देखने और घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत Locations