Cannes 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, व्हाइट पैंटसूट में लूटी लाइमलाइट
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो चुका है, लेकिन रेड कार्पेट पर बिखरा बॉलीवुड की 'ग्लोबल आइकॉन' ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा अभी भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। पिछले दो दशकों से कान की शान रहीं ऐश्वर्या ने इस साल भी साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें 'ओजी क्वीन ऑफ कान' कहा जाता है।
फेस्टिवल की शुरुआत में जहां ऐश्वर्या ने अपने किलर ब्लू गाउन से सनसनी मचाई थी, वहीं क्लोजिंग सेरेमनी में उन्होंने अपनी परंपरा से हटकर एक ऐसा 'बॉसी और एंगेलिक' लुक अपनाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। कान 2026 के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर पारंपरिक हैवी गाउन्स को छोड़कर एक बेहद मॉडर्न और रिफ्रेशिंग अवतार चुना।
ऐश्वर्या ने एक बेहद एलिगेंट और शार्प व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं। ऐश्वर्या के इस शानदार आउटफिट को मशहूर चाइनीज कूटूर डिजाइनर चेनी चान ने कस्टमाइज किया था। इस ऑल-व्हाइट सूट के ब्लेजर्स और ट्राउजर्स पर किनारों पर बेहद महीन एम्बेलिशमेंट और लेस वर्क किया गया था।
ऐश्वर्या के लुक का मुख्य आकर्षण उनका ओवरसाइज्ड व्हाइट फेदर स्टोल था, जो उनके कंधों से होते हुए पीछे एक खूबसूरत केप-ट्रेन की तरह जमीन को छू रहा था। यह विंटेज हॉलीवुड ग्लैमर और आधुनिक टेलरिंग का एक बेजोड़ मिश्रण था।
ऐश्वर्या ने अपने इस पावर-लुक को बैलेंस करने के लिए सॉफ्ट स्मोकी आइज, न्यूड लिप्स और मिनिमल मेकअप चुना। बालों को मिडिल पार्टेड स्टाइल देकर खुला छोड़ दिया गया, जिसने उनके पूरे लुक को एक अनमैच्ड और क्लासिक टच दिया।
ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' (PS-1 और PS-2) में देखा गया था। इस फिल्म में 'रानी नंदिनी' के रूप में उनके दोहरे और ग्रे-शेड किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें