1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aaradhya bachchan cannes 2026 red carpet debut with mother aishwarya look viral
Last Modified: शनिवार, 23 मई 2026 (15:55 IST)

Cannes के रेड कार्पेट पर आराध्या बच्चन का ऑफिशियल डेब्यू, मां ऐश्वर्या के साथ लूटी लाइमलाइट

Aishwarya Rai Bachchan Cannes 2026
फ्रांस के रिवेरा में आयोजित हो रहे 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। कई दिनों के सस्पेंस और सोशल मीडिया पर उड़ती अफवाहों को शांत करते हुए ऐश्वर्या ने न केवल कान के रेड कार्पेट पर अपनी बादशाहत कायम रखी, बल्कि इस बार का सफर उनके लिए बेहद खास रहा। 
 
इस साल लाइमलाइट पूरी तरह से ऐश्वर्या राय की 14 साल की बेटी आराध्या बच्चन ने लूट ली, जिन्होंने पहली बार अपनी मां के साथ आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर कदम रखा और कैमरों के सामने जमकर पोज दिए। 
 
आराध्या बच्चन बचपन से ही अपनी मां के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में जाती रही हैं। अक्सर उन्हें एयरपोर्ट या होटल के बैकग्राउंड में हाथ पकड़े देखा जाता था, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने एक स्वतंत्र स्टार की तरह रेड कार्पेट पर अपनी मां के साथ वॉक किया। 
आराध्या का अपनी मां के साथ हाथ थामकर कार से उतरना और फिर पैपराजी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुस्कुराना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आराध्या रेड साटिन गाउन में सुपर गॉर्जियस लग रही थीं। गाउन के साथ उन्होंने शिमरी रेड ड्रामेटिक कैप टीमअप किया। 
 
आराध्या ने अपना मेकअप काफी सटल और ग्लोइंग रखा। उन्होंने बालों को साइट पार्टेड के साथ हल्वा वेवी ओपन रखा। आराध्या ने अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए।
सोशल मीडिया पर यूजर्स आराध्या के बदले हुए हेयरस्टाइल और उनके बढ़ते हुए कद की तुलना सीधे उनकी मां ऐश्वर्या के मिस वर्ल्ड के दिनों से कर रहे हैं। इंटरनेट पर एक यूजर ने लिखा, 'क्वीन और उनकी राजकुमारी।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'आराध्या अब बिल्कुल अपनी मां की परछाईं लग रही हैं, दोनों बेहद खूबसूरत हैं।'
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
रॉयल ब्लू आउटफिट में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, सिजलिंग लुक्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा