• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. aditya roy kapoor announced to be single
Written By

आदित्य रॉय कपूर ने खुद को बताया सिंगल, अर्जुन और परिणीति ने कहा- झूठा

Aditya Roy Kapoor
बॉलीवुड में साल 2018 शादियों के नाम रहा है। वहीं इस साल भी इन सितारें शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इन दिनों के कई सेलेब्स किसी न किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं वहीं आदित्य रॉय कपूर अब भी सिंगल होने का दावा कर रहे हैं।


हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके खुद को सिंगल बताया। इस पोस्ट पर लाखों लाइक और कमेंट भी आए है। हालांकि इस स्टेटस की वजह से उनकी खिंचाई भी हो गई। 
 
एक्टर अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और विद्या बालन ने इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट किए और उन्हें झूठा बताया है। अर्जुन कपूर ने लिखा, "चल झूठा।" जबकि परीणीति चोपड़ा ने आदित्य के कैप्शन को एक 'बड़ा झूठ'। तो वहीं विद्या बालन ने भी इस पर कमेंट किया। विद्या ने लिखा- अरे वाह!
 
आदित्य रॉय कपूर जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आएंगे। इन दिनों वे फिल्म ‘मलंग’ की शूटिंग में जुटे हुए हैं। इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से खबरें लगातार मीडिया में आती रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है।
ये भी पढ़ें
चटपटा मनोरंजक चुटकुला : अलीबाबा और 40 चोर