सम्बंधित जानकारी
- Happy Birthday Amit Sadh : देखिए एक्टर की 5 सबसे अद्भुत परफॉर्मेंस जिसने उड़ा दिए ऑडियंस के होश
- सोनाक्षी सिन्हा की 30 रोचक जानकारियां : वादा निभाया, न चुंबन दिया और न बिकिनी पहनी
- जू्न 2023 में ये फिल्में करेगी दर्शकों का मनोरंजन
- पृथ्वीराज कपूर ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में किया राज
- Cannes Film Festival: अब तक का सबसे लंबे स्टैंडिंग ओवेशन का रिकॉर्ड फिल्म 'पैन'स लैबिरिंथ' के नाम
ये 5 Japnese Anime जो आपको जरूर देखनी चाहिए
Top 5 Anime Movies
1. Your Name: इस फिल्म को पहली केटेगरी में रखना बहुत ज़ाहिर सी बात है। अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखि है तो आप एनिमे फैन की लिस्ट में थोड़ा पीछे हैं। इस फिल्म को मकोटो शिंकाई ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पैरेलल यूनिवर्स में एक टीनएज लड़का और लड़की की कहानी है। ये दोनों अपनी बॉडी एक्सचेंज करते हैं और कहानी आगे बढ़ने के साथ काफी अलग मोड़ लेती है। इस फिल्म को एनिमे की सबसे बेस्ट फिल्म माना जाता है।
2. Suzume: आपने इस फिल्म का गाना इंस्टाग्राम रील में काफी सुना होगा। यह फिल्म भारत में 21 अप्रैल 2023 को रिलीज़ हुई है और इसके डायरेक्टर भी मकोटो शिंकाई हैं। इस फिल्म में सुजुमे नामक एक लड़की की कहानी बताई है जो अपनी सुपरपॉवर से जापान के खतरे को देख सकती है। इस कहानी में उसकी मुलाकात सोता और डाइजीन से होती है। कहानी का क्लाइमेक्स भी बहुत खूबसूरत है। साथ ही इस फिल्म में कॉमेडी भी मौजूद है जो एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज़ है।
3. Grave of the Fireflies: यह फिल्म सबसे सैड एनिमे फिल्म मानी जाती है। यह फिल्म रोमांटिक नहीं है बल्कि इसमें एक बड़े भाई और छोटी बहन की कहानी है। यह फिल्म 1998 में रिलीज़ हुई थी और isao takahata द्वारा इसे डायरेक्ट किया गया था। इस फिल्म की कहानी द्वतीय विश्व युद्ध पर बनाई गई है, जब अमेरिका के हमले के बाद जापान में कई परिवार बिछड़ गए थे। आपको इस फिल्म को ज़रूर देखना चाहिए क्योंकि इसमें परिवार और बहन-भाई के रिश्ते को बहुत खूबसूरती से वर्णित किया है।
5. Spirited Away: इस फिल्म को भले ही लास्ट में रखा गया है पर यह फिल्म एनिमे लवर्स में बहुत लोकप्रिय है। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। यह फिल्म 2001 में रिलीज़ हुई थी और हायो मियाज़ाकि ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी 10 साल की बच्ची चिहिरो के बारे में है। चिहिरो एक अजीब सी दुनिया में अपने पेरेंट्स के साथ आती है जिसमें उसके पेरेंट्स सुअर बन जाते है। अपने पेरेंट्स को बचाने के लिए चिहिरो काफी मुश्किलों का सामना करती है।
