सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' का ट्रेलर रिलीज, दिखी नामुमकिन सपने को सच करने की कहानी
- बोल्ड सीन लीक होने पर भड़कीं राधिका आप्टे, बोलीं- ये समाज की मानसिकता दिखाता है
- लंदन में दिखा नीना गुप्ता का देसी स्वैग, साड़ी पहनकर पहुंचीं बार
- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, 2 करोड़ रुपए करेंगे दान
- क्या मलाइका अरोरा भी होंगी सलमान खान की 'दबंग 3' का हिस्सा? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अलग पहचान बना चुकी हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
Photo : Instagram
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह पांचवीं भारतीय सुंदरी बनीं।
Photo : Instagram
साल 2003 में रिलीज हुई 'अंदाज' प्रियंका चोपड़ा के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। इसके साथ ही उन्हें नवोदित अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।
Photo : Instagram
साल 2004 में ही प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'ऐतराज' में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार ग्रे शेडस लिए हुए था। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
Photo : Instagram
साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा की एक और अहम फिल्म 'फैशन' रिलीज हुई। फैशन की दुनिया को दर्शको से रूबरू कराती मधुर भंडारकर निर्देशित इस फिल्म में प्रिंयका चोपड़ा एक उभरती मॉडल की भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अपने सशक्त अभिनय से उन्होंने दर्शको का दिल जीत लिया और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ ही फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गईं।
Photo : Instagram
प्रियंका चोपड़ा अपने एक दशक लंबे सिने करियर में अबतक 40 फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। प्रियंका ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है। प्रियंका इन दिनों फिल्म द स्काई इज पिंक में काम कर रही है।
