शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. बाइक न्यूज़
  4. top electric scooters expected to launch in 2023
Written By
Last Modified: सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (18:26 IST)

Suzuki, TVS और Hero के सस्ते Electric scooters 2023 में करेंगे इंट्री, जान लीजिए क्या होंगे फीचर्स

Suzuki, TVS और Hero के सस्ते Electric scooters 2023 में करेंगे इंट्री, जान लीजिए क्या होंगे फीचर्स - top electric scooters expected to launch in 2023
upcoming electric scooters in india in 2023 : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब electric scooters भी लोकप्रिय हो रहे हैं। Suzuki, TVS और Hero और Ola Electric जैसी टॉप कंपनियां 2023 में अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर्स के नए वर्जन और कुछ नए मॉडल्स लॉन्च करेगी। इन पर एक नजर- 
Honda Activa Electric :  Honda अपने सबसे लोकप्रिय  Activa के इलेक्ट्रिक वर्जन को अगले साल लॉन्च कर सकता है। माना जा रहा है कि इसकी डिजाइन में कोई फर्क नहीं होगा। Activa 6G की तरह ही इसकी डिजाइन होगी। खबरों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 95 km होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Activa का इलेक्ट्रिक अवतार बाजार में कितना धमाका मचाता है। 
 
Suzuki Burgman Street Electric : Suzuki भी 2023 में अपने नए मॉडल्स से इस बाजार में टक्कर देगी। Burgman Street scooter का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करेगी। बाजार में इसकी कीमत 1 लाख से 1 लाख 20 हजार के बीच हो सकती है। स्कूटर के डिजाइन में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, वहीं यह स्कूटर  4kW मोटर के साथ आ सकता है, जिससे सिंगल चार्ज में 100 किमी की रेंज मिल सकती है। 
 
TVS Creon : ICE segment एक और बड़ी कंपनी TVS Motors अपने TVS Creon को अक्टूबर 2023 में लॉन्च कर सकती है। iQube के बाद यह कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। स्पोर्टी डिजाइन में आने वाले इस स्कूटर को Auto Expo 2018 में प्रदर्शित किया गया था। खबरों की मानें तो सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 80 km की रेंज देगा। 5.1 सेकंड्‍स में यह शून्य से 60 किमी रफ्तार पकड़ लेगा। खबरों के अनुसार इस स्कूटर की कीमत 1.20 लाख के बीच हो सकती है।
 
Yamaha Electric scooter : Yamaha भी 2023 में अपने electric scooter स्कूटर को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रही है। जापानी कंपनी ने भारतीय बाजार में अभी तक एक भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च नहीं किया है। माना जा रहा है कि 2023 में कंपनी इलेक्ट्रिक सैगमेंट में इंट्री कर सकती है। 
  
Hero Electric AE-8 : Hero 2023 में एक अर्फोडेबल स्कूटर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे की होगी। स्कूटर की रेंज 80 किमी की होगी। इसे 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्कूटर उन ग्राहकों को लक्षित कर बनाया जा रहा है, जो पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद रहे हैं। इसे ट्रेडिशनल डिजाइन में 70000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
  
Simple One : electric scooter segment  में इस स्कूटर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसे 2023 के फर्स्ट हॉफ में लॉन्च किया जा सकता है। स्कूटर को लेकर कहा जा है कि यह सिंगल चार्ज में 236 km की रेंज देगा और इसकी टॉप स्पीड 105 km प्रतिघंटे होगी।
ये भी पढ़ें
सीतारमण ने दी लोकसभा में जानकारी, देश में 32 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नोट चलन में