1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. भोपाल
  4. Threat of bombing a school in Bhopal

Bhopal : स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, E-mail भेजने वाले की हो रही तलाश

Threat of bombing a school in Bhopal
Bhopal Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्कूल को शनिवार को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया था कि संस्थान को बम (RDX) से उड़ा दिया जाएगा, लेकिन छानबीन के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS), बम निरोधक इकाई और खोजी कुत्तों के दस्ते को मौके पर भेजा। ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि हिंदी पट्टी के शहर पिपलानी इलाके में स्थित स्कूल को भेजा गया धमकी भरा मेल तेलुगु भाषा में लिखा गया था। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल को शक्तिशाली विस्फोटक ‘आरडीएक्स’ से उड़ा दिया जाएगा। पिपलानी थाने के प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस), बम निरोधक इकाई और खोजी कुत्तों के दस्ते को मौके पर भेजा।
उन्होंने बताया कि जब धमकीभरा मेल जब मिला तब स्कूल में कोई विद्यार्थी नहीं था, लेकिन सुरक्षा कारणों से परिसर में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। लाल ने कहा कि स्कूल की गहन तलाशी के बाद अधिकारियों ने धमकी को झूठा करार दिया, लेकिन ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Chhattisgarh : निकाय चुनाव में BJP की बड़ी जीत, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त, महापौर के सभी पदों पर जमाया कब्जा