1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A school in Mumbai received a bomb threat

मुंबई में स्कूल को मिली बम की धमकी, जांच में निकली अफवाह

A school in Mumbai received a bomb threat
Mumbai Maharashtra News : मुंबई के पश्चिमी उपनगर में स्थित एक निजी स्कूल एवं जूनियर कॉलेज को सोमवार को ई-मेल के जरिए परिसर में बम रखा होने की धमकी मिली, लेकिन बाद में यह एक अफवाह निकली। एक अधिकारी ने बताया कि कांदिवली के एक स्कूल के प्रशासन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसे भेजने वाले ने खुद के अफजल गिरोह से जुड़े होने का दावा करते हुए कहा कि परिसर में बम रखा है।
 
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की मदद से कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी (केईएस) स्कूल और जूनियर कॉलेज में गहन तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और बाद में ई-मेल को एक अफवाह करार दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल को भी इसी तरह का एक ई-मेल मिला था जिसे भेजने वाले ने दावा किया था कि अफजल गिरोह के सदस्यों ने स्कूल परिसर में विस्फोटक लगा रखे हैं। उन्होंने बताया कि यह धमकी भी अफवाह निकली।(भाषा)
Edited by : Chean Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Rakhi Birla : राखी बिड़लान की प्रोफाइल, मंगोलपुरी से लगाई हैट्रिक, अब मादीपुर का मैदान AAP डिप्टी स्पीकर के लिए कितना मुश्किल