रूखी और पपड़ीदार त्वचा - 1
ND
यदि आपकी त्वचा रूखी और पपड़ीदार है तो सावधान हो जाइए। चूंकि यह निशानी है डिहाइड्रेटेड त्वचा की। वैसे तो गर्मियों में शरीर को पानी की अधिक आवश्यकता होती है और हम उसकी पूर्ति भी करते हैं। लेकिन त्वचा के लिए पानी उतना ही जरूरी है जितना कि हमारे स्वास्थ्य के लिए।
सर्दियों में महिलाओं में त्वचा का सूख जाना एक सामान्य बात होती है। हवा में नमी की कमी के कारण त्वचा की बाहरी परत सूख जाती है। सूखी चमड़ी प्रायः उम्र से पहले की बूढ़ी हो जाती है। कभी-कभी गर्मियों में भी त्वचा सूखी व पपड़ीदार हो जाती हैं।
रूखी-सूखी त्वचा के कारण - 1. प्रोटीन की कमी के साथ जरूरी विटामिन की कमी से भी त्वचा सूख जाती है। 2. ज्यादा देर तक स्नान करने से भी त्वचा सूखी रहती है। 3. घटिया साबुन के इस्तेमाल करने से ऐसा होता है। 4. चिकित्सक कारणों से भी त्वचा सूख जाती है। मसलन शुगर, चर्मरोग और हाइपो थाइराइड आदि।

