याहू मैन का सम्मान
|
साठ के दशक के लिजेंड्री कलाकार को इस साल मुंबई में आयोजित दसवें फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। 'ओसियन सिनेफैन' दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में गिना जाता है।
इसमें भारतीय फिल्मों के साथ-साथ एशियाई और अरब देशों की फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। समारोह में शम्मी कपूर को भारतीय फिल्मों में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया।
नया निर्देशक : खबर है कि फिल्म 'साँवरिया' से चर्चा में आए अभिनेता रणबीर कपूर दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आएँगे।
|
इस फिल्म में मुंबई निवासी युवक और ग्रामीण परिवेश में रहने वाली युवती के प्रेम-प्रसंग को दिखाया जाएगा। रणबीर और कोंकणा पहली बार किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे।
पार्टी की तैयारी में आमिर : आम तौर पर फिल्म पुरस्कार समारोह और प्रीमियर पार्टियों से दूर रहने वाले आमिर खान अब खुद एक शानदार प्रीमियर पार्टी करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि 'मिस्टर परफैक्शनिस्ट' ने अपने भतीजे इमरान खान की अगली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के प्रीमियर को काफी बड़े पैमाने पर करने की तैयारी कर ली है।
खास बात यह है कि आमिर इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को भी बुलाने वाले हैं। जैसा कि सभी को पता है कि इन दोनों दिग्गजों से उनकी किसी न किसी वजह से नाराजगी बताई जाती है।
ऐसे में आमिर का ये बदला हुआ अंदाज लोगों को हैरत में डाल सकता है। ऐसा माना जाता है कि आमिर की 'ब्लैक' के बारे में की गई टिप्पणी के बाद बिग बी उनसे नाराज हैं। हालाँकि बाद में आमिर ने उनसे मिलकर माफी माँगना चाही, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल सका।
कुछ ऐसा ही हाल शाहरुख के साथ हुआ। आमिर ने अपने ब्लॉग पर एक कथित टिप्पणी की वजह से शाहरुख को नाराज कर दिया और बाद में उनसे माफी भी माँग ली।
अब अपने भतीजे की फिल्म के प्रीमियर पर इन दोनों लोगों को बुलाकर शायद वे पिछली बातों को भुलाकर नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं।
काजोल-अजय : अजय देवगन फिल्म 'हाल-ए-दिल' की मेकिंग में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। आखिर यह उनके करीबी दोस्त कुमार मंगत की
|
|
|
इससे पहले भी फिल्म में अमिता के लिए नायकों के ऑडिशन के दौरान भी अजय चुनाव प्रक्रिया में शामिल थे। बहुत सारे कलाकारों का ऑडिशन लिए जाने के बाद अजय ने नकुल मेहता और अध्ययन सुमन को इस फिल्म में अमिता के साथ काम करने के लिए चुना।
अब जब यह फिल्म इस महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है, तो इसमें अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल पर एक खास पंजाबी धुन वाला गीत फिल्माया गया है।
फिल्मीस्तान स्टूडियो में फिल्माए गए गाने में फिल्म के कलाकार नकुल मेहता और अमिता पाठक भी अजय और काजोल के साथ नजर आएँगे।
सफलता का स्वाद : 'आमिर' की सफलता के बाद राजीव खंडेलवाल के हौसले काफी बुलंद हैं और हों भी क्यों नहीं ‘आमिर’ वाकई एक अच्छी फिल्म है।
हाल ही में बीबीसी को दिए इंटरव्यू में राजीव ने ‘आमिर’ के साथ-साथ अपनी जिंदगी से जुड़े कई और दिलचस्प पहलूओं पर बात की। वैसे यहाँ खबर ये है कि वे अब यूटीवी की अगली फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं।
फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन खास बात ये है कि इस फिल्म का निर्देशन एक ब्रिटिश डायरेक्टर जॉन ऑसेन करेंगे। जॉन इससे पहले म्यूजिक चैनल से जुड़े रहे हैं। 'आमिर' के उलट इस फिल्म में राजीव अपनी मसल्स दिखाते और रोमांटिक गाने गाते हुए दिखेंगे।

