इनाम में मिली यौनकर्मी
BBC
इस कंपनी की एक इकाई आर्गो ने बीबीसी को बताया की सबसे अच्छा काम करने वाले बीमा विक्रय एजेंटों के लिए ये पार्टी 2007 में रखी गई थी।
कंपनी के एक प्रवक्ता का कहना है कि जिन लोगों ने इस पार्टी का आयोजन किया था वो सभी अब कंपनी छोड़ चुके हैं।
जानकारी के अनुसार ये आयोजन हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के एक हमाम में किया गया था। इस पार्टी में सौ मेहमानों के लिए बीस यौनकर्मीयों की सेवाएं ली गईं थीं।
'जो चाहो वो करो'
जर्मनी के एक अखबार का कहना है कि यौनकर्मीयों के हाथों पर उनकी उपलब्धता के हिसाब से रंगीन पट्टियां बांधी गईं थीं। इन महिलाओं के हाथों पर उनके द्वारा हर एक सेवा देने पर एक मोहर भी लगाई गई थी।
हैंडल्सब्लाट अखबार के अनुसार उन्हें पार्टी में मौजूद एक मेहमान ने बताया कि मेहमान महिलाओं को चारों तरफ से ढंके एक विशाल पलंग पर ले जा सकते थे और 'जो चाहें वो कर सकते थे।'
अखबार ने उस मेहमान के हवाले से कहा, 'पुरुषों के साथ हर मुलाकात के बाद उस पार्टी में महिलाओं के हाथ के निचले हिस्से पर एक मोहर लगा दी गई थी ताकि ये पता लग सके की उनकी सेवाएं कितनी बार ली गईं हैं।'
अखबार में छपे ब्योरे के अनुसार महिलाएं दो समूहों में थीं, एक वो जो पार्टी की देखभाल कर रही थीं और एक वो जो हर इच्छा पूरी कर रहीं थीं।
अखबार में छपा है, 'वहां पर हाथों में सफेद पट्टियां बांधे महिलाएं भी थीं जो केवल बोर्ड के सदस्यों और श्रेष्ठतम बीमा विक्रयकर्ताओं के लिए आरक्षित थीं।'
अर्गो के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से बात करते हुए माना कि ऐसी पार्टी हुई थी पर उसने ये भी कहा कि अच्छे काम का इनाम देने का कंपनी का ये सामान्य तरीका नहीं है।

