1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. barabanki police appeals to ram bhakta going to ayodhya

अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े राम भक्त, बाराबंकी पुलिस ने बदला रास्ता

ramlala darshan
Ayodhya ram mandir news : अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।  श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने मंगलवार को लोगों को परिवर्तित मार्ग से अयोध्या भेजा।
 
बाराबंकी पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, अयोध्या धाम में श्रीराम लला के दर्शन के संबंध में सूचना- अयोध्या धाम में श्री राम लला के दर्शन हेतु जाने वालों की दर्शनार्थियों की संख्‍या अत्याधिक होने के कारण लोगों को परिवर्तित मार्ग से अयोध्‍या धाम भेजा जा रहा है।
 
‘इससे पहले अयोध्या पुलिस ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कतिपय सोशल मीडिया के माध्यम से असत्य खबर फोटो के साथ सार्वजनिक रुप से प्रसारित की जा रही है कि जनपद अयोध्या में श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लम्बी भीड़ की वजह से श्री रामलला के दर्शन अस्थाई रूप से बंद किया गया है। अयोध्या पुलिस इस असत्य एवं भ्रामक खबर का खंडन करती है।
 
सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज ही आम श्रद्धालुओं के लिए खुला है। सुबह से ही अयोध्या में भारी भीड़ देखी गई और मंगलवार को भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की वहां भारी भीड़ है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ICC ODI team 2023 में 5 भारतीय खिलाड़ी, रोहित शर्मा को मिली कमान