अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह, रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े राम भक्त
Ayodhya ram mandir news : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शनों के लिए राम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही मंदिर के बाहर दर्शन के लिए कतार लग गई।
दर्शन की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु निहार सकेंगे। रात 10 बजे तक मंदिर में भगवान राम के दर्शन होंगे।
अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद कर दिए गए थे। आज सुबह ही आम लोगों के लिए मंदिर के पट खोले गए हैं।#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Devotees gather in large numbers at Shri Ram temple on the first day after the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/EGo9yr9sXS
— ANI (@ANI) January 23, 2024
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सके। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सिर्फ विशिष्ट अतिथियों को ही दर्शन की अनुमति दी गई थी।
अब रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी। इसके अलावा रामलला की 6ह बार आरती होगी। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta












