• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Yamaha, Yamaha Motorcycles, Yamaha FZS-FI
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (20:19 IST)

यामाहा की नई मोटरसाइकल, कीमत 86 हजार

यामाहा की नई मोटरसाइकल, कीमत 86 हजार - Yamaha, Yamaha Motorcycles, Yamaha FZS-FI
नई दिल्ली। इंडिया यामाहा मोटर ने शुक्रवार को 149 सीसी की एफजेडएस-एफआई मोटरसाइकल का नया  संस्करण पेश किया। दिल्ली के शोरूम पर इसकी कीमत 86,042 रुपए है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि  नई एफजेडएस-एफआई में ब्रेक प्रणाली को बेहतर  बनाया गया है।
 
 
बयान के मुताबिक इसमें 149 सीसी का एयरकूल्ड 4 स्ट्रोक वाला इंजन है। इसमें पीछे की  तरफ 220 एमएम  और आगे की तरफ 282 एमएम के हाइड्रोलिक सिंगल ब्रेक लगाए गए  हैं। यह स्थिरता और नियंत्रण को  प्रभावी बनाता है।
 
कंपनी के बिक्री एवं विपणन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रॉय कुरियन ने कहा कि एफजेड को भारत में  बहुत कामयाबी  मिली और इसके करोड़ों ग्राहक रहे। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे  लॉन्च किए जाने के लगभग 10  साल बाद हम इसका नया संस्करण पेश कर रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कृषि अनुसंधान बजट 15 प्रतिशत बढ़ेगा