सम्बंधित जानकारी
- New 2022 S-Cross का Global Debut, जानिए पिछले मॉडल से कितनी अलग
- New Audi Q5 luxury SUV launched : नई ऑडी क्यू5 भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
- Skoda अपडेटेड Karoq Facelift को 30 नवंबर को करेगी लांच, जारी किया टीजर
- डीजल वाहनों को लेकर मारुति ने किया बड़ा ऐलान, बताया 2023 में क्यों महंगी होंगी कारें?
- चिप संकट के कारण भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए फीका रहा त्योहारी सीजन, बिक्री में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
मारुति सुजुकी को लगा झटका, नवंबर में बिक्री में 9 प्रतिशत की गिरावट
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने इस वर्ष नवंबर में 139184 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेचे गए 153223 वाहनों की तुलना में 9 फीसदी कम है।
कंपनी ने आज यहां बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि नवंबर 2021 में उसने घरेलू बाजार में 113017 वाहनों की बिक्री की है जबकि दूसरी कंपनियों को ओईएम के तौर पर 4774 वाहन बेचे गए हैं। इस दौरान 21939 वाहन निर्यात भी किए गए हैं। इस तरह से कंपनी ने कुल मिलाकर 139184 वाहनों की बिक्री की है।
कंपनी के हल्के व्यावसायिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री में मामूली बढोतरी हुई है। पिछले वर्ष नवंबर में 3181 वाहन बिके थे जबकि इस वर्ष नवंबर में यह संख्या 3291 पर पहुंच गई। इसको छोड़कर कंपनी के सभी वाहनों की बिक्री में कमी आई है।
