मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. ऑटो रिव्यू
  4. 2022 Skoda Karoq Facelift Teased On Video Ahead Of Nov 30 Debut
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 नवंबर 2021 (15:53 IST)

Skoda अपडेटेड Karoq Facelift को 30 नवंबर को करेगी लांच, जारी किया टीजर

Skoda अपडेटेड  Karoq Facelift को 30 नवंबर को करेगी लांच, जारी किया टीजर - 2022 Skoda Karoq Facelift Teased On Video Ahead Of Nov 30 Debut
Skoda Auto अपडेटेड 2022 Skoda Karoq Facelift को 30 नवंबर को लांच करने वाली है। कंपनी ने इसे लेकर एक टीजर भी जारी किया है। भारत में इसे 1.5-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध किया गया था। 
 
फेसलिफ्ट मॉडल में भी कंपनी समान इंजन ऑप्शन दे सकती है। बीएस6 अनुपालन के चलते नया इंजन पहले से अधिक एफिशिएंट होगा। 
 
कंपनी इसे 4X4 ड्राइव ऑप्शन में भी पेश करेगी। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने इसके लुक में काफी बदलाव किए हैं।  Skoda की इस SUV में नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और एक पैनोरामिक सनरूफ भी दिखाई दे रहे हैं। 
 
इसके ग्रिल को वर्टिकल स्लैट्स और क्रोम बॉर्डर के साथ नया हेक्सागोनल डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ कारोक में पतली सी-आकार की एलईडी टेललाइट्स मिलेगी।  इसके बीच में 'स्कोडा' लिखा होगा।
 
2022 स्कोडा कारोक को पहले की तरह ही पावरट्रेन ऑप्शन के सेट के साथ लांच किए जाने की संभावना है। इसके अगले साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए जाने की उम्मीद है।