1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Lamborghini Huracan STO launched at Rs 4.99 crore

Lamborghini ने भारत में लांच की सुपर स्पोर्ट्‍स लक्जरी कार Huracan STO, कीमत 4.99 करोड़ रुपए

Lamborghini
इटली की सुपर स्पोर्ट्स लक्जरी कार विनिर्माता लैम्बॉर्गिनी ने गुरुवार को भारत में ह्यूराकैन एसटीओ मॉडल पेश लांच किया। इसकी शोरूम कीमत 4.99 करोड़ रुपए है।

कंपनी को इस साल ह्यूराकैन की 10 से अधिक इकाइयां बिकने की उम्मीद है। ह्यूराकैन एसटीओ एक सुपर स्पोर्ट्स कार है, जो लैम्बॉर्गिनी स्क्वाड्रा कोर्स की ह्यूराकैन सुपर ट्रोफियो ईवीओ रेस सीरीज पर आधारित है।

इस कार में 640 एचपी इंजन है, जो 3 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रतिघंटा, नौ सेकंड में 200 किमी प्रति घंटा गति देता है। गाड़ी की अधिकतम गति 310 किमी प्रतिघंटा है।
अगला लेख
कांवड़ियों के हरिद्वार प्रवेश न करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बनाई रणनीति, कांवड़ सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध