सम्बंधित जानकारी
- शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 58700 और निफ्टी 17500 से नीचे फिसला
- हनुमानजी के 108 नाम, लेकिन जानिए 11 खास नामों का रहस्य
- Suzuki ने एमपीवी लुक और डिजाइन वाली WagonR Smile को लांच किया
- Hyundai, Tata Motors, Mahindra, Honda की कार बिक्री अगस्त में बढ़ी, Maruti की घटी
- Automobile Sales : अगस्त में मारुति की बिक्री 5% बढ़ी, 1.30 लाख कारें अधिक बिकीं
मारुति कारों पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, इन मॉडल्स की कीमतों में मिल रही है छूट
त्योहारों पर अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो आपका लिए सुनहरा अवसर है। मारुति एरिना अपने कई मॉडल्स पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। S-Presso पर 48,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो पर 43000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की जानकारी के मुताबिक यह ऑफर 16 अक्टूबर तक उपलब्ध है। Eeco के CNG variant पर 12500 तक की छूट मिल रही है। कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार्स में से एक स्विफ्ट पर भी इस महीने भारी छूट दी जा रही है।
कंपनी इस कार की खरीद पर 24500 रुपए तक के ऑफर दे रही है। मारुति की स्टाइलिश सब-कॉम्पैक्ट सिडैन Maruti Suzuki Dzire पर भी छूट मिल रही है। इस कार की खरीद पर इस 19500 रुपए तक के डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं।
वैगनआर की खरीद पर कंपनी 17500 रुपये तक के ऑफर का लाभ दे रही है। मारुति वैगनआर के सीएनजी मॉडल पर भी आपको 12500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर दी गई जानकारी के मुताबिक है। देश के अलग-अलग शहरों के मुताबिक इनमें परिवर्तन हो सकता है। आप अपने नजदीकी डीलर से संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
